महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सदर तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें राजस्व कार्यों में लापरवाही मिलने पर आठ लेखपालों का मई माह का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में एसडीएम रमेश कुमार ने सीएम डैशबोर्ड, डिजिटल क्रॉस सर्वे, सीमा स्तंभों की पुनः स्थापना, अंश निर्धारण एवं अंश सुधार, रियल टाइम खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री, ई-खसरा, कृषक दुर्घटना, आपदा सहायता, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष तथा आईजीआरएस मामलों की समीक्षा की गई। राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने लेखपाल जनकराज, अंबरीश पाण्डेय, महिमा, शीला चौधरी, प्रशांत मणि, दीपक सिंह, अंजनी कुमार गुप्ता और रुद्र प्रताप का मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। साथ ही सभी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.