समस्तीपुर, मार्च 27 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शहर के अटेरन चौक पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान अटेरन चौक निवासी शिवचंद्र दास के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके पास से करीब आठ लीटर शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...