भागलपुर, जून 10 -- कजरैली, संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार तड़के खुर्द कजरैली से आठ लीटर देसी शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब तस्करी की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार साल भर पहले पुलिस ने देसी शराब के साथ महिला के पति को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था, लेकिन जेल से लौटने के बाद वह फिर से शराब तस्करी में संलिप्त हो गया। कजरैली थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- आठ लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- आठ लीटर अवैध देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...