पूर्णिया, जून 19 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान आठ लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में शराब के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के काझी वार्ड संख्या-3 निवासी विजय कुमार पिता सज्जन ऋषि तथा शैली ऋषि पिता शोभन ऋषि के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उसके पास से शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- 175 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...