आठ लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, जेल
पूर्णिया, जून 9 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में शराब कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कैलाश शर्मा पिता कुलदेव शर्मा को 8 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पूर्णिया मंडल कारागार भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- टोटो के गुप्त तहखाने से 39.6 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.