किशनगंज, फरवरी 28 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शहर के लोहारपट्टी से गुरुवार की शाम आठ लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति सल्टू दास लोहारपट्टी का रहने वाला है। कार्रवाई प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पूजा प्रिया के नेतृत्व में की गई। सदर थाना की पुलिस को लोहारपट्टी में एक घर में शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को आठ लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब झोले में रखा हुआ था पकड़े गए आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.