देवघर, फरवरी 1 -- सारठ। सारठ प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत आठ लाभुकों के बीच 3360 मुर्गी चूजे, जाली, खाद्य सामग्री एवं दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि इस चूजे को अच्छी तरह देखभाल करना है। यदि चूजे को किसी तरह का बीमारी हो तो तत्काल उनसे संपर्क करें। ताकि उसका इलाज ससमय किया जा सके। इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्रीकांत मंडल, विधायक प्रतिनिधि शालिग्राम मंडल के आलावे सभी लाभुक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.