आठ लाख से अधिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी
नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए अब तक दिल्ली सरकार की ओर से आठ लाख पिंक स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से रिहायशी इलाकों एवं सरकारी कार्यालयों में विशेष कैम्प लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं द्वारा इतनी बड़ी संख्या में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना यह बताता है कि दिल्ली की महिलाओं का सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर विश्वास है। 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' केवल मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को सम्मानजनक, सुरक्षित और डिजिटल रूप से सशक्त यात्रा अनुभव प्रदान करने का माध्यम बन चुका है। यह भी पढ़ें- 8 लाख से अधिक महिलाओं के पास पहुंचा '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.