बुलंदशहर, फरवरी 25 -- गुलावठी। पुलिस ने ट्रांसफार्मरों से कॉपर क्वाइल चोरी करने वाले अंतरराज्य तीन शातिर चोरों के गैंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए चोरों के पास से आठ लाख रुपए कीमत की 195 किलो कॉपर क्वाइल ,एक कार, एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए चोरों की पहचान सुभाष असावर भट्टा गुलावठी, हसीन रामपुरी दौराला मेरठ व अमन नई बस्ती गाजियाबाद के रूप में हुई है। शातिर चोरों ने राज्य के अलग-अलग जनपदों में ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वाइल की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने गुलावठी स्थित तेवतियापुरम कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात के अलावा बुगरासी में, अलीपुर झिंझोली, रसूलपुर में ट्यूबवेल, भूड़ से ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी करने की वारदातों को कबूला है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तीन चोरों के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.