बुलंदशहर, फरवरी 10 -- जनपद में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण से मुक्ति के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। यमुनापुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले में 16.54 लाख से अधिक बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया। मंगलवार को अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़े मारने की दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के समस्त सरकारी व निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों को दवा का सेवन कराया। सीडीओ ने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) और कुपोषण जैसी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.