मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में 14 साल में लंबित आठ लाख डिग्रियों को बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। हालांकि, कमेटी गठन की अधिसूचना अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि इस कमेटी में तीन वरिष्ठ प्राध्यापकों को रखा गया है। इन प्राध्यापकों का काम लंबित डिग्रियों को जल्द से जल्द छपवाकर उसे छात्रों तक पहुंचाना है। लोकभवन ने पिछले दिनों बीआरएबीयू को 14 वर्ष की डिग्रियों का लेखाजोखा तैयार करने को कहा था। इसके बाद वर्ष 2010 से 2024 तक की डिग्रियों का रिकार्ड तैयार किया गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शिकायत के साथ देना होगा शपथपत्र यह भी पढ़ें- 4 वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स को लेकर बड़ी उलझन, 7.5 CGPA से कम अंक वालों के लिए कोई वैकल्पिक सिलेबस नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...