बहराइच, मई 27 -- रुपईडीहा, संवाददाता। बहराइच से सटे बर्दिया जिले के बार्डर पर नेपाली क्षेत्र में नेपाली पुलिस ने 8 लाख 13 हजार 500 रुपयों के विदेशी तरबूज के बीज बरामद किए हैं। उक्त जानकारी देते हुए बर्दिया जिले के पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह कार्की ने बताया कि लुम्बिनी प्रदेश, बर्दिया जिले की पुलिस, बर्दिया जिले की मैनापोखर व जमुनी पुलिस चौकी के जवानों ने बड़ा मामला पकड़ा है।

तस्करी की जानकारी बहराइच व बर्दिया के पिलर संख्या 50 पर बर्दिया की बढ़ैया गांव सभा मे 9 साईकलों पर लदा 40 बोरे विदेशी तरबूज के बीज बरामद किए हैं। नेपाल के बड़े व्यापारी विदेशों से विभिन्न प्रकार के माल मंगवाते हैं व तस्करों के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में तस्करी करा देते हैं। तरबूज नेपाल में तरबूज बहुत कम मात्रा में होते हैं। पुलिस ने घेरा डालकर बीज पकड़ लिए।...