अयोध्या, अप्रैल 4 -- भदरसा संवाददाता । पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र निवासी एक 18 वर्षीय युवती सात लाख के जेवरात और एक लाख रूपये लेकर अपने घर से गायब हो गई। प्रकरण में परिजन ने राजस्थान निवासी युवक और उसके भाई के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना क्षेत्र निवासी शख्स का कहना है कि उसके भाई के शादी में राजस्थान का रहने वाला एक युवक आया था। जो कुछ दिन उसके घर दिन रहा और फिर वापस राजस्थान चला गया। उसकी लड़की अचानक घर से लापता हो गई। खोजबीन और छानबीन शुरू की तो पता चला कि वह अपने साथ घर में रखा एक लाख रुपया और सात लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी ली गई है। लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल देखि गई तो पता चला कि उसकी राजस्थानी युवक ने नियमित बातचीत हो रही थी।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के पिता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.