नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शालीमार बाग इलाके में शनिवार को 23 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान रोहित कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रोहित पर आठ लाख रुपये का कर्ज था। इसकी वजह से वह तनाव में चल रहा था। परिजनों के अनुसार कर्ज की वजह से युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि रोहित कुमार यूपी के देवरिया जिले का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि रोहित के परिवार में पत्नी सपना देवी और तीन माह की बच्ची है। रोहित ने गांव के पास के ही एजेंट से सिंगापुर जाने के लिए वीजा दिलाने की बात की थी। इसके लिए रोहित ने कर्ज लेकर एजेंट को आठ लाख रुपये दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी एजेंट न तो वीजा दिला रहा था और न रुपये लौ...