आठ लाख का गहना और 85 हजार नगद चुरा ले गए चोर
पटना, मई 30 -- चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के बैंकमेंस कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी कर लगभग आठ लाख का सोने का गहना और 85 हजार नगद चुरा ले गए। यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार सो रहा था। पीड़ित परिवार की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। बैंकमेंस कॉलोनी में सन्नी प्रकाश किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार की रात एक बजे पूरा परिवार सो रहा था तभी घर में पीछे के हिस्से का दरवाजा तोड़ चोर घुस गए और कमरे के अलमारी में रखे लगभग आठ लाख का गहने चुरा लिए। यह भी पढ़ें- मुंडन समारोह में गया था परिवार, पीछे से बेखौफ चोरों ने ज्वैलर के घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर उड़ाए अलमारी में 85 हजार नगद भी रखा हुआ था चोर उसे भी ले गए। हालांकि घटना के कुछ घंटे बाद परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.