आठ राजकीय विद्यालयों में मिलेगी ट्रेड आधारित व्यावसायिक शिक्षा
आजमगढ़, जुलाई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के आठ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं को ट्रेड आधारित व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शासन ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत आधुनिक व्यावसायिक लैब उपकरणों की खरीद के लिए 37.50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। विभिन्न ट्रेडों के अनुरूप आधुनिक मशीनें, उपकरण और प्रशिक्षण सामग्री खरीदी जा रही है। केंद्र पुरानिधारित संशोधित व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत चयनित विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालयों में ब्यूटी एंड वेलनेस, ऑटोमोबाइल, रिटेल, आईटी, आईटीईएस, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य व्यावसायिक ट्रेडों के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.