दरभंगा, फरवरी 11 -- कमतौल, संवाद सूत्र। जाले प्रखंड की ढढिया-बेलवाड़ा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का मामला सामने आने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए), दरभंगा ने कुल आठ योजनाओं में भुगतान की गई राशि की वसूली तथा संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय करने का आदेश जारी किया है। शिकायत में आरोप था कि एक ही योजना का नाम बदलकर कार्य कराया गया तथा नाला उड़ाहीकरण के नाम पर सरकारी राशि की निकासी की गई। लोकपाल की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद अपीलीय प्राधिकार ने भी आदेश की पुष्टि कर दी। जांच में तकनीकी स्वीकृति, मापी सत्यापन व भुगतान प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आयी। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 व 2024-25 के दौरान संचालित योजनाओं में कई स्थानों पर वास्तविक कार्य कम, प्राक्कलन से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.