आठ मिनट में होती है एक महिला की सर्वाइकल कैंसर से मौत
कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने जिला स्वास्थ्य समिति के साथ मिलकर वृहद निःशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हर आठ मिनट में एक महिला की सर्वाइकल कैंसर से मौत होती है। इसके टीकाकरण की जब शुरुआत हुई तो लोगों तक पहुंच आसान नहीं थी। इसलिए हमने कंपनियों को साथ जोड़ा ताकि लोगों को नि:शुल्क टीका मिल सके। उन्होंने अधिकारियों, नेताओं और मंत्रियों को सौ फीसदी टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया। इसके लिए लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में आठ स्कूलों से आईं 500 छात्राओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक मौजूद रहे। राज्यपाल ने दीक्षांत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.