जौनपुर, अप्रैल 21 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विकास खंड बरसठी में ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मचारियों ने आठ माह से वेतन न मिलने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष शेषन सरोज और जिला अध्यक्ष डीपी शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बीडीओ वर्षा वंग को ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं रखी। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग उठाई कि किसी भी ग्राम रोजगार सेवक पर कार्य कराने के लिए किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। साथ ही नियमितीकरण सहित अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। यह भी पढ़ें- मनरेगा रोजगार सेवकों ने शुरू की हड़ताल कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.