संभल, मार्च 10 -- जुनावई में सोमवार को मनरेगा संविदा कर्मियों ने सोमवार को आठ माह से मानदेय न मिलने पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने जल्द से जल्द बकाया मानदेय दिलाने की मांग उठाई। समस्त मनरेगा संविदा कर्मियों ने बताया कि उन्हें पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है। जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में रोजगार सेवकों ने सभी मनरेगा संविदा कर्मचारियों के साथ खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कर्मियों ने यह भी मांग की कि उनके मानदेय से कटने वाली ईपीएफ की धनराशि को उनके यूएनए खाते में नियमित रूप से जमा कराया जाए। इसके अलावा सरकारी कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए अच्छी कंपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.