सहारनपुर, मार्च 12 -- गुरुवार को मनरेगा कर्मियों ने लंबित मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ योगेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द ही समस्या के निस्तारण की मांग की है।ब्लॉक मुजफ्फराबाद तकनिकी सहायक संजय कुमार, प्रदीप कुमार के नेतृत्व में दिए गए बीडीओ योगेंद्र चौधरी को ज्ञापन में बताया कि जुलाई 2025 से मनरेगा कर्मियों को मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मानदेय न मिलने के कारण होली और दिवाली जैसे त्योहार भी फीके रहे। आर्थिक संकट के चलते विभागीय कार्यों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा कर्मियों ने विभागीय निर्देशों के अनुसार जनपद के लक्ष्यों की पूर्ति में पूर्ण योगदान दिया है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.