आठ माह से बंद पड़े मकान में चोरी, नगदी व जेवरात ले गए चोर
एटा, जून 8 -- गांव भवनपुर में आठ माह से बंद पड़े मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार के वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। घर में रखी नगदी और कीमती सामान गायब मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव भवनपुर निवासी राजेश पुत्र रेवतीलाल परिवार के साथ अक्तूबर माह में मजदूरी करने गुजरात चले गए थे। घर पर ताला लगाकर पूरा परिवार बाहर रह रहा था। रविवार को करीब आठ माह बाद वापस लौटे और घर का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। कमरे में रखा बक्सा खुला मिला। बक्से की जांच करने पर उसमें रखी नगदी और अन्य कीमती सामान गायब था। यह भी पढ़ें- बंद मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद चोरी की जानकारी मिलते ही राजेश ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.