मेरठ, मई 1 -- थाना लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई में डकैती के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिछले करीब आठ माह से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। टीम ने सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन पहले मैसूर कर्नाटक में ट्रेस की। टीम वहां पहुंची, लेकिन आरोपी के अहमदाबाद भाग जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने गुजरात में दबिश देकर 30 अप्रैल को 3:30 बजे डनिलिमडा थाना क्षेत्र के जमालपुर बहरमपुरा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान इंतजार उर्फ मोटा उर्फ खली उर्फ पहलवान निवासी इस्लामनगर कैला भट्टा गाजियाबाद, मूल निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई है। आरोपी पर मेरठ, बागपत और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर ध...