गोपालगंज, अप्रैल 17 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने आठ माह से बकाए पारिश्रमिक के भुगतान सहित अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रिया कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और सरकार के प्रति नाराजगी जताई। धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें प्रोत्साहन राशि और मासिक पारिश्रमिक का भुगतान पिछले आठ माह से नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बकाया भुगतान को लेकर आशा का सत्याग्रह, ओपीडी बाधित इसके अलावा उन्होंने सेवा अवधि को ...