बहराइच, मार्च 16 -- बहराइच, संवाददाता। संविदा पर तैनात स्वास्थ्य महकमे में कार्यरत स्टाफ को आठ माह से मानदेय नही मिला है। सोमवार को नाराज कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा काटकर विरोध प्रदर्शन किया प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने बताया कि वह आउट सोर्सिंग के माध्यम से अवनी परिधि एनर्जी एण्ड कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत है। इन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को 8 माह से मानदेय का भुगतान नही किया गया है। संविदा कर्मी जब कम्पनी से मानदेय देने के लिए कहते हैं तब कम्पनी शासन से बजट न मिलने की बात कह हाथ खड़े कर देते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...