चंदौली, मार्च 22 -- सकलडीहा। जिले में कार्यरत पांच सौ से अधिक रोजगार सेवक, कम्प्यूटर आपरेटर, सहायक लेखाकार, तकनीकी सहायक और एपीओ सहित अन्य कर्मचारियों को बीते आठ माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोश है। होली और दिवाली जैसे पर्व पर भी मानदेय का भुगतान तक नहीं हुआ। कई रोजगार सेवक सहित अन्य कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रोजगार सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष जेपी खरवार और ब्लॉक अध्यक्ष भवेश त्रिपाठी ने शासन प्रशासन से मानदेय दिलाने की मांग उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.