इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- जसवंतनगर। सरकार ने टीबी मरीजों को निश्चय पोषण योजना के तहत मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह तो कर दी है मगर जसवंतनगर क्षेत्र के मरीजों को पिछले आठ माह से यह धनराशि नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के मरीजों का कहना है कि बढ़ी हुई राशि तो दूर पिछले आठ महीने से पुरानी राशि भी खाते में नहीं आई है। दवाई का कोर्स पूरा हो जाने के बाद मिलने वाले धन से मरीज अपने स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रख पाएंगे यह बात जिम्मेदार लोगों को सोचना चाहिए। टीबी जैसी गंभीर बीमारी में पौष्टिक आहार जरूरी होता है। यह भी पढ़ें- आठ महीने से नहीं मिला जेएसवाई का पैसा पैसे न मिलने से गरीब मरीजों को दवा के साथ फल, दूध और प्रोटीन युक्त भोजन जुटाने में दिक्कत हो रही है। मरीजों ने जल्द भुगतान कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- टीबी जागरू...