रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। जिले भर में 468 रोजगार सेवकों का आठ माह का मानदेय लंबित है। मनरेगा में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और तकनीकी सहायक का मानदेय भी पिछले कुछ महीनों से रुका हुआ चल रहा है। इससे मनरेगा के कर्मचारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें जुलाई 2025 व 2024 से मानदेय नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त, उनका ईपीएफ भी लंबे समय से लंबित है। इस कारण वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं। कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासनिक मद में पर्याप्त बजट उपलब्ध है, मगर कर्मियों का भुगतान नहीं किया जा रहा। यह कर्मचारियों को बेवजह परेशान करने की बात है। इधर, मनरेगा कर्मचारियों और श्रमिकों के बकाया भुगतान को लेकर कांग्रेस भी मुखर हो गई और उन्होंने मंगलवार को विकास पहुंचकर सीडीओ को ज्ञापन ...