बाराबंकी, मार्च 8 -- मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन रामनगर। लक्ष्य से अधिक मानव दिवस सृजित करने वाले मनरेगा कर्मियों को आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। दीपावली और होली जैसे पर्व भी बीत गए लेकिन न मानदेय मिला न हीं ईपीएफ का भुगतान किया गया। जीविका चलाने के लिए आर्थिक तंगी से अब सभी कर्मी जूझ रहे है। शनिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताने के साथ खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा है।मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार को सौंपे गए मांग पत्र में मनरेगा कर्मियों ने कहा है कि काली पट्टी बांधकर कार्य से विरत रहने के साथ ही 9 मार्च को जनता दर्शन में उपस्थित होकर उपमुख्यमंत्री को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा 10 मार्च को सभी जनप्रतिनिधियों ...