आठ माह से खराब पड़ा है प्रिंटर
सोनभद्र, जून 13 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में पिछले लगभग आठ महीनों से पासबुक प्रिंटर मशीन खराब पड़ी है। इससे खाताधारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रिंटर खराब होने के कारण न तो पुराने खाताधारकों की पासबुक में लेन-देन की प्रविष्टियां हो पा रही हैं और न ही नए खाता खुलवाने वाले ग्राहकों को पासबुक उपलब्ध कराई जा रही है। खाताधारकों ने खराब पड़ी प्रिंटर मशीन को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि प्रिंटर मशीन खराब होने की सूचना मुख्यालय को काफी पहले भेज दी गई है। मुख्यालय स्तर से नई मशीन अथवा आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के बाद खाताधारकों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.