सोनभद्र, जून 12 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में पिछले लगभग आठ महीनों से पासबुक प्रिंटर मशीन खराब पड़ी है। इससे खाताधारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रिंटर खराब होने के कारण न तो पुराने खाताधारकों की पासबुक में लेन-देन की प्रविष्टियां हो पा रही हैं और न ही नए खाता खुलवाने वाले ग्राहकों को पासबुक उपलब्ध कराई जा रही है। बैंक पहुंचने वाले खाताधारकों का कहना है कि पासबुक अपडेट न होने से उन्हें अपने खाते में जमा राशि, निकासी और अन्य वित्तीय लेन-देन की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों, मजदूरों, पेंशनधारकों और अन्य ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने बताया कि कई बार बैंक जाकर जानकारी लेने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पासबुक प्रिंट...