आठ माह में हिफ्ज-ए-कुरआन पूरा कर दस साल का छात्र वसीम चर्चा में
कुशीनगर, जून 25 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। फाजिलनगर नगर पंचायत में संचालित मदरसा जामिया सिद्दीक साकिब नगर के एक प्रतिभाशाली छात्र वसीम ने सिर्फ आठ माह की अल्प अवधि में पवित्र कुरआन के हिफ्ज़ पूरे कर लिए हैं। लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
वसीम का परिचय पटेहरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर का निवासी वसीम अहमद (10) पुत्र इरशाद अहमद फाजिलनगर में संचालित मदरसा जामिया सिद्दीक साक़िब नगर का छात्र है। उसे बचपन से ही उर्दू, अरबी और धार्मिक शिक्षा से लगाव है। उसने केवल आठ महीने में संपूर्ण कुरआन शरीफ याद कर अपने माता-पिता, शिक्षकों, मदरसे और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वसीम ने कक्षा पांच की पढाई पूरी करने के बाद हिफ्ज की पढाई शुरू की। हाफिज ए कुरआन बनने का इस्लाम धर्म में बड़ा महत्व है। हिफ्ज ए कुरआन उसे कहा जाता है जिसे पूरा कुरआन शरीफ य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.