आठ माह में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 61 हादसे, 10 की मौत, 100 से अधिक घायल
सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- दोस्तपुर, संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रफ्तार के साथ हादसों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। दोस्तपुर एवं सटे क्षेत्र में माइलस्टोन 150.2 से 171.3 के बीच जनवरी से अगस्त तक सामने आए हादसों के आंकड़े इसकी तस्वीर साफ करते हैं। आठ महीने में करीबन 61 सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए। कई हादसे ऐसे भी रहे, जिनमें वाहन क्षतिग्रस्त हुए और सवार बाल-बाल बच गए।यूपीडा के अनुसार हादसों की प्रमुख वजह नींद की झपकी, तेज रफ्तार, टायर फटना, वाहन खराब होना और पीछे से टक्कर सामने आए। कई दुर्घटनाओं में वाहन डिवाइडर या क्रैश बैरियर से टकराए। वहीं सड़क पर अचानक नीलगाय और कुत्ते आने से भी वाहन हादसे का शिकार हुए। जनवरी में आठ हादसों में तीन लोगों की मौत और सात घायल हुए। फरवरी में नौ हादसों में चार मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.