आठ माह में चार केंद्रीय सेवाओं में चयनित हुईं हनी यादव
देवरिया, मई 18 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। डुमरी की बेटी हनी यादव ने महज आठ माह के भीतर चार केंद्रीय सेवाओं में चयनित होकर जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी डॉ. विश्वनाथ यादव की पुत्री हनी यादव ने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वह विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। हनी यादव का पिछले वर्ष न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ था। इसके बाद उन्होंने लगातार सफलता हासिल करते हुए तीन अन्य केंद्रीय सेवाओं में भी जगह बनाई। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एयर फोर्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया तथा भारत सरकार के एक गोपनीय विभाग में अधिकारी पद शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.