आठ माह बाद युवक की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज
कौशाम्बी, जून 13 -- पिपरी थाने के सैदपुर दुर्गापुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में करीब आठ माह बाद अदालत के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सैदपुर दुर्गापुर गांव निवासी कृष्ण प्रसाद ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कौशाम्बी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके 19 वर्षीय पुत्र संदीप निषाद की 3 नवंबर 2025 को हत्या कर शव को गमछे के सहारे पेड़ पर लटका दिया गया था, ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो। न्यायालय के आदेश पर पिपरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। पुलिस ने रवि पुत्र रामखेलावन निवासी सैदपुर दुर्गापुर समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना स्थल गांव स्थित काली माता मंदिर के पास यमुना किनारे बताया गया है। इस संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.