मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। लगभग आठ माह पूर्व भी तमंचा लेकर मृतक राजीव के घर हत्यारोपी राजेंद्र सोनकर आया था। उस दौरान परिवार के सदस्यों और मोहल्लेवासियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। मौके से कारतूस भी बरामद हुआ था। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, गत नौ अप्रैल को भी हत्यारोपी राजेंद्र ने राजीव के घर आकर उनकी पत्नी की हत्या करने की धमकी दी। पूर्व में वह कचहरी में भी आकर धमकी दे चुका था। दस अप्रैल को राजीव ने एसपी को पत्रक सौंप मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की लापरवाही के चलते शनिवार को घटना को अंजाम देने में वह कामयाब रहा। राजेंद्र सोनकर ने राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी। यह लापरवाही तब हुई जबकि राजीव ने पहले ही अपने ऊपर जानलेवा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.