बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के बैदौला निवासी महक अग्रहरि (23) की मंगलवार रात ओपेक अस्पताल कैली में मौत हो गई। महक अग्रहरि ने आदित्य पांडेय से आठ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। मौत की सूचना पर महक के मामा मुकेश अग्रहरि ने बुधवार भोर में तीन बजे सोनहा पुलिस को फोन करके मौत को संदिग्ध बताया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। पुलिस भोर में ही बैदौला गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने की तैयारी पुलिस कर रही है। आदित्य पांडेय मुम्बई में रहकर काम करता है। वहीं पर उसकी पहचान महक अग्रहरि से हुई और दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं। आठ माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि महक की हालत गंभीर होने पर उसे ओपेक अस्पताल कैली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.