नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक दंपति ने शादी के तीन साल बाद संतान न होने पर आठ माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए दंपति को रूप नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष विहार निवासी 31 वर्षीय पवन और उसकी 30 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। पवन रूप नगर में एक कोठी में चौकीदार का काम करता है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि नौ मार्च को खजूरी खास थाने में 45 वर्षीय महिला ने अपने आठ माह के बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह खजूरी खास फ्लाईओवर के नीचे रहती हैं। शाम करीब 4:30 बजे एक अज्ञात महिला खाने का लालच देकर उनके बच्चे को सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.