आठ माह की मासूम की संदिग्ध हालात में मौत
अलीगढ़, जून 15 -- n हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही हो सकेगा खुलासा अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव दभा में आठ माह की बच्ची की मौत की सूचना पर रविवार सुबह पुलिस में हड़कंप मच गया। बच्ची की मौसी द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हुआ।
घटना का विवरण पुलिस के अनुसार ग्राम दभा निवासी राहुल पुत्र रतनेश की आठ माह की पुत्री रियांशी रविवार सुबह करीब 8:15 बजे अपनी मां खुशबू शर्मा के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान बच्ची करवट लेते हुए बेड और दीवार के बीच फंस गई। परिजनों के अनुसार इसी कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच घटना की सूचना बच्ची की मौसी नूपुर दुबे ने पुलिस को दी और हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.