कन्नौज, फरवरी 28 -- कन्नौज, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा आठ माह की गर्भवती नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ठठिया थाना क्षेत्र के गांव मलगैई निवासी महेंद्र पुत्र राम दुलारे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन संगीता का विवाह चार वर्ष पूर्व जनपद औरैया के बंसई निवासी मुकेश पुत्र रामऔतार के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर संगीता को प्रताड़ित करने लगे। दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता के परिजनों के अनुसार 22 फरवरी को ससुरालियों ने एक लाख रुपये नकद और एक सोने की चे...