हरदोई, सितम्बर 15 -- पिहानी (हरदोई), संवाददाता। पिहानी थाना क्षेत्र के महमूदपुर सरैया गांव में 25 वर्षीय विवाहिता पिंकी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति, सास और जेठानी पर तेजाब पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के पाल अभय कचनार निवासी रामकरन की बेटी पिंकी ने 24 नवंबर 2025 को महमूदपुर सरैया निवासी विमलेश से कोर्ट मैरिज की थी। मां मीना देवी के मुताबिक शादी के बाद पिंकी ससुराल में रह रही थी। किसी बात को लेकर पिंकी का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। मां का आरोप है कि सोमवार सुबह बेटी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद पति, सास और जेठानी ने मिलकर उसे तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसक...