उरई, मार्च 7 -- जालौन। संत नृत्यगोपालदासजी महाराज के सानिध्य में संचालित स्थानीय नाना महाराज के मंदिर में आठ मार्च दिन रविवार को उत्तराधिकारी पुण्यभवन मणिराम दास छोटी छावनी अयोध्या से संत कमल नयनदासजी महाराज पधार रहे हैं। सुबह आठ बजे से उनके मुखारविंद से नाना महाराज मंदिर परिसर में श्रीराम कथा एवं रामार्चा सुनने का अवसर प्राप्त होगा। मंदिर के पुजारी विजय रामदासजी महाराज ने भक्तों से समय से मंदिर पहुंचकर कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.