पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बड़कागांव के त्रिवेदी संगम तट पर हो रहे शिव मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा एवं प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारण के लिए मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। बैठक में धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में समिति ने सर्वसम्मति से आठ मार्च को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान करना निर्धारित किया है। बैठक में समिति के संरक्षक बृजदेव नारायण शुक्ला,अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ तिवारी, सचिव अंकेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद चौबे,उप कोषाध्यक्ष सुभाष चौबे,मंदिर निर्माण की अगुवाई करने वाले जीवन चौबे,पूर्व मुखिया बिनय त्रिपाठी,पुरूषोत्तम तिवारी, अशोक तिवारी व कुश तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। संरक्षक ने कहा कि शिव मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। मलय,अमानत व कुंदरह के मिलन स्थल होने के कारण बड़कागांव का यह तट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.