इटावा औरैया, मई 9 -- इटावा। जिला गंगा समिति , पर्यावरण समिति व वृक्षारोपण समिति की बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू नहीं हो सका है । इस बैठक में डीएफओ विकास नायक ने कहा यह काफी दिनों से बंद है और पिछले 8 महीने से हर बार यही आश्वासन मिल रहा है कि यह प्लांट संचालित होगा लेकिन चालू नहीं हो पाया। इसके कारण बिना अपशोधन का अपशिष्ट पानी सीधे यमुना नदी में जा रहा है। डीएफओ ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आउटलेट का सैंपल लेकर उसकी जांच कराई जाए जिससे वास्तविक स्थिति का पता चल सके । उन्होंने नदी में बहाए जा रहे ठोस अपशिष्ट की रोकथाम के लिए भी प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होेने नगर पालिका से कहा कि यमुना के किनारे फैले कूड़े कचरे की शीघ्र सफाई कराई जाए। बारिश आने वाली है यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो पूरा कचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.