कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर के दादानगर समानांतर पुल के निर्माण को करीब आठ महीने बीत जाने के बाद भी पुल पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटों को चालू न करने का मुद्दा उठाने के बाद सेतु निगम और नगर निगम का महकमा हरकत में आया। दोनों विभागों में तालमेल की कमी और लापरवाही की वजह से पुल पर अंधेरा था। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इसकी खबर 27 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सपा लेाहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कई बार इस समस्या के बारे में प्रशासन को अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उन्होंने नवरात्र में अंधेरे में निकलते जवारे और उसमें शामिल श्रद्धालुओं के साथ इस समस्या को उठाया। सेतु निगम के अफसरों ने बताया स्ट्रीट लाइटों को नगर निगम के हैंडओवर कर दिया था। अखबार में मामला आने के बाद नगर निगम ने लाइटों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.