लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। आठ महीने से मानदेय न मिलने से आक्रोशित रोजगार सेवकों, कम्प्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों ने चरणबद्ध आन्दोलन शुरू किया है। सोमवार को ब्लाकों पर एकत्र होकर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। डीएम व सीडीओ को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। 10 मार्च को सांसद व विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे। दिए गए ज्ञापन में कहा है कि विभागीय कामकाज के साथ ही एसआईआर, क्राप सर्वे आदि का काम सभी रोजगार सेवक कर्मचारी लगातार कर रहे हैं। लेकिन विभागीय शिथिलता के चलते समय से मानदेय नहीं मिलता है। संरक्षक भगवती प्रसाद मिश्र ने बताया कि जुलाई 2025 से रोजगार सेवकों, मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। इसके अलावा ईपीएफ की देयता काफी समय लंबित है। होली और दीवाली जैसे त्योहार बीतने पर भी मानदेय नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.