पटना, मई 22 -- राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करने वाले 95 राहवीर सम्मानित किए गए हैं। वहीं, पिछले ढाई सालों में 1200 से अधिक गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया गया है। परिवहन विभाग के अनुसार पिछले आठ महीने में 95 राहवीरों को 25-25 हजार और 1200 से अधिक गुड सेमेरिटन को 10-10 हजार रुपये सम्मान स्वरूप दिये गए हैं। इनमें सबसे अधिक समस्तीपुर में नौ, कैमूर में नौ, बेगूसराय में सात, भोजपुर में सात, वैशाली में छह, मुजफ्फरपुर में पांच और दरभंगा में पांच राहवीर शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...