पटना, दिसम्बर 26 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि अप्रैल से नवंबर 2025 तक आठ महीने में एक लाख 46 हजार लोगों का नि:शुल्क ईसीजी किया गया। राज्य में हृदय रोगों की समय पर पहचान और उपचार के लिए शुरू की गई नि:शुल्क ईसीजी सेवा आमजन के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अप्रैल 2025 से विभिन्न सेवा प्रदाता एजेंसियों के माध्यम से शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य खासकर हृदयाघात जैसे गंभीर रोगों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर मरीज का त्वरित उपचार उच्च संस्थानों में कराना है। राज्य के सभी जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों के साथ ही 19 जिलों में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी-पॉलीक्लिनिक) पर भी यह सेवा पीपीपी मोड में हब एंड स्पोक मॉडल के तहत उपलब्ध कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.