आठ महीने पहले निकाले गए टेंडर का एग्रीमेंट नहीं किया
कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। डूडा विभाग में कार्यरत ठेकेदारों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आठ माह पहले डूडा के निर्माण कार्यों के टेंडर निकाले गए थे। इसमें अभी तक ठेकेदारों से एग्रीमेंट नहीं कराए गए हैं। प्रत्येक वर्क आर्डर के नाम पर अवैध वसूली हो रही हैं। विधायक सांसद से फोन करवाने पर काम थोड़ा आगे बढ़ता हैं। नगर निगम से डूडा में सबंद्ध अभियंता के पास समय नहीं हैं। नगर निगम के क्लर्क, अभियंत्रण विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक व सूडा के आउटसोर्सिंग जेई की त्रिकड़ी खुलेआम मनमानी कर रही है। इसलिए काफी काम लटके हुए है। कोई सुनने वाला नहीं हैं। नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.