सीवान, मई 11 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ज्ञानीमोड़ स्थित गांव में 4 अगस्त को आई तेज बारिश के कहर से एस्बेस्टनुमा मकान के दीवार गिरने से दब कर पिता और पुत्री के एक साथ हुई मौत के आठ महीना बीत जाने के बाद आज तक सरकारी मुआवजा नहीं मिलने से विधवा पत्नी अजमेरी खातून और अनाथ छोटे छोटे दो बच्चे दो वक्त के रोटी के लिए दरदर भटकने पर मजबूर हैं। सारी कागजात पूरा कर विभाग को जमा करने ने बाद भी विभाग का थोड़ा भी कान खड़ा नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- आठ महीना बीत जाने के बाद भी नहीं मिला परिजनों को सरकारी मुआवजा घटनाक्रम की जानकारी हालांकि, घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने घटना की जायजा लेकर तुरंत मुआवजे देने की आश्वासन भी दिया था लेकिन पीड़ित परिजनों को सरकारी मुआवजा नहीं मिल पाया है। विधवा पत्नी और दो मासूम बच्चे आज भी बोरा चट्टी डालकर ...